नाकेबंदी के दौरान राहगीर चरस के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी 

जिला चम्बा के तीसा में बैरास्यूल डैम साइट से नकरोड़ की तरफ पैदल जा रहे व्यक्ति को नाके के दौरान नकरोड़ पुलिस ने 614 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।

व्यक्ति की पहचान बसंत लाल निवासी कुलथोट डाकघर थनेईकोठी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6:45 बजे नकरोड़ चौकी की टीम बैरास्यूल डैम साइट पर नाके पर तैनात थी। इस दौरान बैरास्यूल डैम साइट से बसंत लाल पैदल आ रहा था। उसके हाथ में एक थैला था।

पुलिस नाके को देखकर वह घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उससे 614 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी तीसा सुरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...