निजी बस में नशे की तस्करी, 20.21 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पुलिस की नजर से बचने के लिए तस्करों ने नया तरीका निकाला है। निजी वाहनों की बजाय तस्कर सरकारी व निजी बसों में मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।

हालांकि नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शिमला पुलिस बड़ी मुस्तैदी से काम कर रही है, जिसके चलते लगातार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

पुलिस ने सोलन से शिमला आ रही एक निजी बस “HP 14B -7510” में बैठे दो यात्रियों को 20.21 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक सोलन से शिमला आ रही निजी बस ( एचपी14बी-7510) चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान राहुल धीमान पुत्र प्रेम धीमान निवासी ग्राम दलोट पीओ भदावली, तहसील रामपुर जिला शिमला के पास से कुल 08.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

इसी तरह एक अन्य यात्री अजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम बागनी पीओ सिद्धवाड़ी, धर्मशाला जिला, कांगड़ा से 11.78 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि दोनों युवक अलग-अलग नशे की खेप ला रहे थे या फिर इन दोनों की यह मिलीभगत से नशे की सप्लाई शिमला रही थी।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह सप्लाई कहां से ला रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...