ट्रक से टकराई नैना देवी जा रहे परिवार की कार, 7 जख्मी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

ज्वाला जी से माथा टेकने के बाद नैना देवी मंदिर माथा टेकने जा रहे मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की भरी कार मैहतपुर बाजार में हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार चालक सहित एक ही परिवार के सात श्रद्धालुओं को चोटें पहुंची है। सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के हरी श्रीवास अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ हिमाचल के मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे थे।

शुक्रवार को ज्वाला जी माता में माथा टेकने के पश्चात श्री नैना देवी जा रहे थे, तो मैहतपुर बाजार में कार आगे चल रहे ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं, घायलों की पहचान चालक हीरा सिंह निवासी फिरोजपुर, पंजाब सहित मध्यप्रदेश निवासी हरी श्रीवास, शिवानी, निधि, साक्षी, किरण व विपिन के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला गया, और 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने कार चालक हीरा सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...