भुंतर पुल से ब्यास नदी में कूदी महिला, नहीं मिला सुराग

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू जिले के अंतर्गत आते भुंतर में पुराने पुल से शुक्रवार को अज्ञात महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। उक्त घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसर महिला को नदी में छलांग लगाते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिस पर युवकों द्वारा उसको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक वह काफी आगे बह चुकी थी और देखते ही देखते नदी के तेज बहाब में लापता हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

महिला कहां की रहने वाली है और उसने नदी में छलांग क्यों लगाई, पुलिस इसके बारे में छानबीन कर रही हैl एसएसपी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...