ऑटो में BIKE चोरी करने के 3 आरोपी अरैस्ट, ऐसे चढ़े हत्थे

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना शहर की डीसी कालोनी से वीरवार को सवारियों वाले ऑटो में बाइक चोरी करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऊना शहर की चंद्रलोक कालोनी, रामपुर और पोलियांबीत निवासी तीनों आरोपियों से पुलिस ने इस चोरी के साथ अन्य चोरियों को लेकर भी पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने बहडाला के पास एक कबाड़ की दुकान से चोरी हुई बाइक बरामद कर ली है। डीसी कालोनी में हुई इस अजीबोगरीब चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर एसएचओ सदर संजीव कुमार और सिटी चौकी इंचार्ज तेजिंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को वीरवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...