बिजली प्रोजैक्ट के खिलाफ 3 पंचायतों के लोग लामबंद, FIR को बताया झूठ

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

उझी घाटी के शिरढ़ नाले में बन रहे 1.5 मैगावाट के बिजली प्रोजैक्ट के विरोध में उतरे 3 पंचायतों के ग्रामीणों ने पतलीकूहल थाने के बाहर एकत्र होकर रोष जताया।

थाने पहुंचे लोगों ने प्रोजैक्ट प्रबंधन द्धारा प्रोजैक्ट में पिछले दिनों हुई आगजनी का आरोप लगा ग्रामीणों पर दर्ज करवाई एफआईआर को गलत बताया। ग्रामीण पिछले 6 महीने से शिरढ़ नाले के हिंबरी घराट में बन रहे प्रोजैक्ट का विरोध कर रहे हैं।

बीते 14 अगस्त को बड‍़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीण प्रोजैक्ट के प्रबंधकों से बात करने साइट पर पहुंचे मगर उन्हे गेट से अदर ही नहीं जाने दिया गया। अगले दिन पुलिस में प्रोजैक्ट प्रबंधकों ने लोगों के खिलाफ आगजनी की एफआईआर दर्ज करवाई।

प्रोजैक्ट का विरोध कर रही शिरढ़, देवगढ़ व बैंची पंचायत के करीब 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। ग्रामीणों ने आगजनी के आरोपों को सरासर झूठ बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...