
शाहपुर – नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड 7 में जनसंपर्क अभियान के तहत शाहपुर की जनता से किया संबाद। पठानिया ने जनसंपर्क अभियान के तहत जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जनता को डराने धमकाने की राजनीति करने पर आड़े हाथों लिया ।
पठानिया ने कहा कि बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में मुख्यमंत्री जयराम का दौरा 29 अगस्त को होने पर लाभार्थियों को जबरदस्ती बुलाया जा रहा है। जिससे विधानसभा क्षेत्र की जनता में काफी रोष है। भाजपा अब थोड़े दिनों की मेहमान रह गयी है। तो बैठकों में जनता के न आने से सरकार बोखलाहट में अब जनता को लुभाने के नए नए हठ कंडे अपना कर जनता को बैठकों में बुलाया जा रहा है।
इससे साफ हो जाता है कि अब भाजपा सरकार की बिधायिका एव मंत्री से विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता का मोह भंग हो चुका है। इसलिए कर्मचारियों, पर बैठकों में आने के लिए दबाब डाला जा रहा है। पठानिया ने कहा कि सरकार को भारी बारिश में विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के जगह जगह हुए प्रभावित लोगों को बुलाकर उनके हुए नुकसान की राहत राशी दी जाए। जिससे बो दुबारा से अपने घरों और गोशाला की मुरम्मत करवा सके या घरों को बचाने के लिए डंगे लगा सके।
पठानिया ने कहा कि भारी बारिश से बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अलग अलग जगहों में काफी नुकसान हुआ है लेकिन इस आपदा में भी हिमाचल की जयराम सरकार उत्सव मनाने में लगी हुई है। आपदा में भी उत्सवों के शैड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। हिमाचल की जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार उत्सवों में सरकारी रुपए उड़ाने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को सरकारी कार्यक्रम न बनाकर भाजपा का पार्टी कार्यक्रम बनाकर रख दिया गया है। सरकारी खर्चे पर हर रैली पर लाखो लोगो कोरुपए खर्च किए जा रहे हैं और ऐसी 75 रैलियां प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च पर आयोजित किए जा रहे इन महोत्सवों में भाजपा के झंडे क्यों लग रहे हैं? क्यों इनमें कांग्रेसी नेताओं व प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि इन रैलियों में शामियाने लगाने में भी भारी भरकम धांधली की गई है। बिना मौसम देखे वाटरप्रूफ शामियाने लगाए जा रहे हैं जबकि बारिश नहीं हो रही होती है।
