रसोई में बर्तन धोते समय बिजली की तारों के संपर्क में आई महिला, करंट से मौत

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान
पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पंचायत बडूखर के भोजपुर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। रसोई में बर्तन साफ करते समय बिजली के तारों के संपर्क में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। महिला की पहचान उषा देवी (40) पत्नी रंजीत सिंह के तौर पर हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह घर में अकेली थी। घटना के रसोई घर में बर्तन साफ कर रही थी। अचानक उसने गीले हाथों से पास में गुजर रहे बिजली के तार को छू लिया। तार कहीं से कटा था, उसे छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि सुबह जब तक आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो तुरंत उसे इंदौरा के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। मामले की जानकारी पुलिस थाना इंदौरा को दी गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हुई है। इसे पोस्टमार्टम करवाने के लिए नूरपुर अस्पताल ले जाया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...