पुल न बनाने पर गुस्साए ग्रामीण, लोक निर्माण विभाग के दो जेई को झूलापुल पर रोका

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

सोमवार को मनाली के सोलंग में ब्यास नदी पर बनाए अस्थायी पुल के ढह जाने से दो किशोर बह गए थे व उनकी मौत हो गई थी। इस पर मंगलवार को गुस्साए सोलंग के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के दो जेई (कनिष्ठ अभियंता) नदी पर बने झूलापुल पर ही रोक दिए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।

सोलंग गांव के लिए ब्यास नदी में आठ साल से पुल न बनने के कारण व झूला पुल की हालत ठीक न होने के चलते ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव की महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

हालात बिगड़ते देख एसडीएम डा. सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी हेम राज वर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन ग्रामीणों को मना रहा है, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं।

सोलंग के ग्रामीण गोकुल, रोशन और रूप चंद ने बताया कि आठ साल से सोलंग पुल न बनना सरकार की नाकामी है। पुल न बनने से ग्रामीण नदी में बह रहे हैं। एकमात्र झूलापुल भी काम नहीं कर रहा है। जिंदगी खतरे में पड़ी हुई है, लेकिन सरकार सोई है।

एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लोगों को समझाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...