केवल सिंह पठानिया ने जिलाधीश को विधानसभा शाहपुर में हुए नुकसान के बारे में करवाया अबगत

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

स्थानीय शाहपुर कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने जिलाधीश महोदय के समक्ष विधानसभा शाहपुर में हुए नुकसान के बारे में अबगत करवाया।

पठानिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बरसात के कारण कई जगहों पर काफी नुकसान हुआ है, उस पर तुरंत कार्यबाही की मांग की।

बाबू राम सपुत्र जय राम गाँव व डाकघर चमियारा का घर पूर्णतया क्षति ग्रस्त हो गया है। नोन नाला के पास सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे कि बोह व साथ लगते गांवों के लोगो का आना जाना मुश्किल हो गया है। लोकनिर्माण बिभाग को तुरंत ठीक करने के दिशा निर्देश दिए जाएं।

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में बाकी हिस्सों में भी काफी नुकसान घरों व गौशाला को हुआ है। उस पर एसडीएम शाहपुर को दिशा निर्देश दे कर हुए नुकसान का जायजा लिया जाए ।

पठानिया ने बंगाली कलोनी द्रमन में चिट्टे आदि नशे का ब्यापार हो रहा है, पिछले दिनों 14-08-2022 को स्थानीय पंचायतो के प्रतिनिधियों द्वारा नशे के कारोबारियों ये खिलाफ प्रदर्शन किया है। जिस पर पुलिस भेज कर तुरंत कार्यबाही की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...