डाक सेवक ने धोखाधड़ी कर हड़पी लोगों की जमा राशि, विभाग ने किया सस्पैंड

--Advertisement--

Image

पांगणा ब्यूरो रिपोर्ट 

करसोग क्षेत्र के काओ डाकघर में तैनात डाक सेवक को विभाग ने गबन के आरोप में सस्पैंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार डाकघर में 1 लाख 5 हजार 500 रुपए का घोटाला उजागर हुआ है, जिससे खाताधारकों के पैरों तले भी जमीन खिसक गई है।

आरोप हैं कि डाक सेवक पासबुक में राशि की मैनुअल एंट्री कर देता लेकिन ऑनलाइन एंट्री नहीं करता था। जब कुछ खाताधारक अपना पैसा वापस लेने गए तो डाक सेवक पैसा वापस करने में बहानेबाजी करने लगा, जिसकी शिकायत खाताधारकों ने उच्च स्तर पर की।

विभाग द्वारा प्रारंभिक जांच में डाक सेवक के दोषी पाए जाने पर उसे सस्पैंड करके विभागीय जांच शुरू कर दी है।अधीक्षक पोस्ट ऑफिस डिवीजन सुंदरनगर संजय कुमार ने बताया कि काओ डाकघर में 1 लाख 5500 रुपए का घोटाला हुआ है, जिसमें अधिकतर राशि सरकार की योजना और नए बचत खातों की है। इस पर आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के साथ-साथ अब एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।

करसोग डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि अधीक्षक पोस्ट ऑफिस डिवीजन सुंदरनगर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...