खाई में गिरी कार, PWD कर्मी की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार-रनवा रोड़ पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे कार (HP-18-2270) हरिपुरधार से रनवा की तरफ जा रही थी। इस दौरान चालक रनवा के समीप गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में मृतक की पहचान कुंदन सिंह (54) पुत्र बंसीराम रनवा निवासी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, घायल कुंदन सिंह को तुरंत हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया।

यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल कुंदन सिंह को मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया लेकिन घायल कुंदन सिंह ने रास्ते में ही दम तोड दिया।

बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को 20 हजार फौरी राहत प्रदान की गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...