राष्ट्रीय गौरव सम्मान से अलंकृत हुए कांगड़ा के अमित और राजीव डोगरा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

आज़ादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम अवसर पर विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट द्वारा देश का अभिमान (काव्य संकलन) योगदान के लिए संस्था द्वारा अमित डोगरा और राजीव डोगरा को राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।

देश का अभिमान काव्य संकलन पुस्तक में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों की कविताओं को शामिल किया गया है। जिसमें कांगड़ा के अमित और राजीव भी शामिल है।

संस्था के अध्यक्ष मोहन मुरारी शर्मा,डॉ० श्रीप्रकाश यादव सम्पादक और नीरज शर्मा सचिव ने दोनों भाइयों को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) ,मुख्याध्यापक कमलेश कुमार (गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा), रविंदर नरयाल (खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी), प्रिंसिपल प्रवेश कुमार शर्मा (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बढ़ल थोर), प्रिंसिपल नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां),धराधाम इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक डॉ सौरभ पांडे, कांगड़ा के साहित्यकार उदयवीर भारद्वाज, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा, लिटल एंकर मॉडल एक्टरस अक्षिता जसवाल, ट्री मैन ऑफ हरियाणा डॉ साधु राम ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...