शराब उधार देने से मना किया तो पीट डाला ठेके का सेल्जमैन

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव छाड़ल तलवाड़ा के एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। भराड़ी पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने बताया कि वह भराड़ी में शराब के ठेके में बतौर सेल्जमैन काम करता है। गत शुक्रवार को सुबह गांव चलालड़ू का एक व्यक्ति ठेके पर आया और मुझसे एक पव्वा उधार मांगने लगा, जिस पर मैंने उसे उधार देने से इंकार कर दिया और वह व्यक्ति वहां से चला गया।

दोपहर को मुझे बाड़ा-दा-घट में हमारे दूसरे ठेके के सेल्जमैन ने फोन करके बताया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है और मैं भराड़ी में एक अन्य सेल्जमैन को रख कर बाड़ा-दा-घट के ठेके पर आ गया। दोपहर बाद मैं दुकान पर बैठा था और बीमार सेल्जमैन अंदर सोया हुआ था।

इस दौरान गांव चलालड़ू का वही व्यक्ति शराब पीकर दुकान पर आया और मुझे गले से पकड़ कर पीट दिया। सेल्जमैन की शिकायत पर भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...