OPS बहाली को विधानसभा के बाहर गरजे NPS कर्मचारी

--Advertisement--

Image

शिमला, 13 अगस्त – जसपाल ठाकुर

ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर टूटी कंडी से लेकर चौड़ा मैदान शिमला तक पेंशन अधिकार रैली निकाली और सरकार से ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों को किसी भी तरह की हुड़दंग बाजी करने से रोकने के कड़े प्रबंध किए हुए हैं।

एनपीएस कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पेंशन के अधिकार की मांग को लेकर शिमला विधानसभा के बाहर आए हैं। हजारों की संख्या में कर्मचारी दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अगर बाहर आकर कर्मचारियों के बीच में ओपीएस बहाली के ऐलान करते है तो उनका अभिनंदन किया जाएगा। लेक़िन अगर आज भी कर्मचारियों को निराशा ही मिलती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। आगामी चुनावों में भी भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...