पत्नी के घर से बाहर निकलते ही पति ने जहरीला पदार्थ निगलकर लगाया मौत को गले ,छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के अंतर्गत उपमंडल पांगी के गांव चौकी में 51 वर्षीय शख्स ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी।मृतक के भाई ने इस बारे में पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान भीम सिंह पुत्र देवी सिंह था,बताया गया कि जिस वक्त भीम सिंह ने यह खौफनाक कदम उठाया उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। इसी बीच उसके पति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक के भाई ने इस बारे में पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया है।

मृतक के भाई करतार सिंह के अनुसार मंगलवार देर रात घर लौटने पर उसने अपने भाई को घर के बाहर बेसुध पड़ा हुआ पाया। इसके बाद वह अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल किलाड़ ले गया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मृतक शख्स अपने पीछे पत्नी और 6 साल के बेटे को छोड़ गया है। मृतक की पत्नी ने इस मामले में कोई शाख भी जाहिर नहीं किया है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अशोक राणा द्वारा की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...