
नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में आज तिरंगा यात्रा को प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से भारत माता की जय, बंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, जय जवान जय किसान, मेरा भारत महान है आदि नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा को विधालय से लेकर बाजार में होते हुए अस्पताल चौंक तक निकाला गया।
बाद में विधालय प्रांगण में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आजादी के शूरवीरों को याद करते हुए उन्हे नमन किया।
इस मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शाम स्वरूप शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता निर्दोष शर्मा, अर्चना भारद्वाज, अंजना धीमान, मंजीत सिद्दू, गोपाल सिंह, सुदेश शर्मा, विजय धीमान,अंकुश शर्मा, बलवीर सिंह, प्रदीप कुमार, शिव कुमार आदि ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
