चुवाडी में यूरिया खाद को लेकर मचा हाहाकार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों को धान और मक्की रोपाई के बाद यूरिया खाद की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है।

किसानों का तर्क है कि धान की रोपाई के बाद यूरिया खाद खेतों में डालनी पड़ती है। लेकिन, हिमफैड स्टोर चुवाड़ी में रोजाना किसान यूरिया खाद के लिए पहुंच रहे हैं।

वहीं, हिमफैड स्टोर चुवाड़ी के पास यूरिया खाद के बदले ईको नैनो स्प्रे भी उपलब्ध है। जिसका किसान यूरिया खाद की जगह पंप में डालकर स्प्रे कर सकते हैं।

किसानों में राकेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, बचन सिंह और सुरेंद्र कुमार का तर्क है कि यूरिया खाद ही उनके धान और मक्की की फसल के लिए बेहतर है।

इसकी कमी के चलते वे अपने खेतों में तैयार पौध को खाद देने से वंचित रह रहे हैं। कुछ दिन पहले चुवाड़ी में यूरिया की सप्लाई पहुंची थी, लेकिन अब तीन सप्ताह से खत्म हो चुकी है। इस कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।

क्षेत्र में यूरिया खाद को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसानों ने स्प्रे को अनुपयोगी बताकर लेने से इंकार किया है।

वहीं, किसानों का कहना है कि ईको नैनो स्प्रे का उपयोग करने से बारह घंटे तक बारिश नहीं होनी चाहिए। मौसम को देखते हुए किसान जल्दी-जल्दी खाद देना चाहते हैं। ऐसे में किसानों को खाद की कमी खल रही हैं।

हिमफैड एरिया मैनेजर चंबा के बोल

इस संबंध में हिमफैड एरिया मैनेजर चंबा राजकुमार का कहना है कि यूरिया की सप्लाई की डिमांड को भेज दी गई है। शीघ्र यूरिया की सप्लाई पहुंचने पर किसानों को सहूलियत प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...