कुल्‍लू के च्‍वाई में दीवार तोड़कर घर में घुसा मलबा, अंदर सो रही नानी-दोहती की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जिला कुल्लू में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। सबसे अधिक नुकसान आनी उपमंडल में हुआ है। आनी में चवाई के खदेड गांव में घर में साे रही एक महिला और लड़की की दबकर मौत हो गई।

दरअसल घर के पीछे से भूस्‍खलन होने के कारण मलबा मकान की दीवार तोड़कर अंदर पहुंच गया व दोनों दब गईं। महिला और लड़की कमरे में साथ साेई थी। भारी बारिश के कारण रात को घर के पीछे भूस्‍खलन होने से डंगा भी गिर गया व मलबा सीधे ही अंदर पहुंच गया।

हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और मलबे में दबी महिला और लड़की को निकालने में जुट गए। महिला की पहचान 55 वर्षीय चबेलू देवी निवासी खदेड, 17 वर्षीय कृतिका निवासी ऊर्टू निरमंड के रूप में हुई।

हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। दोनों शवों को मलबे से निकाल लिया है। ये दोनों नानी-दोहती थीं। महिला के पति की मौत हो चुकी है व उसका कोई बेटा नहीं था। इस कारण महिला के साथ उसकी दोहती रहती थी।

लगातार हो रही बारिश से जिला में भारी नुकसान हुआ है। लोगों से पेड़ पौधे भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आ गए, जबकि कई लोगों का सामान बह गया।

आनी के पुराने बस अड्डे में पांच दुकानों के बहने से दुकानदार परेशान हैं। उधर प्रशासन की ओर से एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

प्रशासन की ओर से चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर भेज दी है। मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की जा रही है। एसडीएम ने लोगों से नदी नालों के समीप न जाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...