बैजनाथ पुलिस को पपरोला में श्‍मशानघाट के पास मिली 50 वर्षीय व्‍यक्ति की लाश

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू 

पुलिस थाना बैजनाथ के तहत एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी पड़ताल जारी है।

पंचनामे के बाद शव को कुछ समय के लिए रखा जाएगा, निर्धारित समय तक मृतक के पहचान वाले न आने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बैजनाथ पपरोला के मध्य श्मशान घाट पपरोला के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक का नाम दिले बहादुर है, उम्र करीब 50 से 55 साल है और कैंसर से पीड़ित था।

पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह कई सालों से यहां मजदूरी का काम करता था। जिसका यहां पर कोई भी जान पहचान वाला नहीं है।

स्थानीय पुलिस द्वारा इसका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इससे पहले भी यहां एक साधु का शव कुछ दिन पहले मिला था। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...