आनी में बादल फटा; सात गाडिय़ां बहीं, पांच दुकानें तबाह, प्रशासन ने बंद किए स्कूल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जिला कुल्लू में भारी बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। उपमंडल आनी में भी बादल फटने का मामला सामने आया है, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं पांच गाडिय़ां, दो मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गए हंै। इसके अलावा मिल्क प्लांट को भी खासा नुकसान हुआ है।

मौसम की स्थिति को देखते हुए आनी उपमंडल के स्कूलों में जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह चार बजे के करीब उपमंडल आनी के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

नाले में आई बाढ़ में पांच गाडिय़ां व दो बाइक बह गईं। सुबह सवेरे आई आपदा से लोग सहम गए। उधर, आनी के पुराने बस अड्डे में नगर पंचायत की ओर से बनाई पांच दुकानें बह गईं। दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।

बाढ़ के कारण नाले में पानी का स्तर बढ़ गया, जिस कारण ये दुकानें बह गईं। जिला कुल्लू में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों हरीश कुमार, चमन, देवेंद्र ने बताया कि देउठी के गुगरा कुटवा सडक़ निर्माण कार्य हाल ही में हुआ है। इस कारण रात भर हुई बारिश से सडक़ का मलबा गुगरा की ओर आया।

रास्ते में मलबे के फंसने से यहां पर तीन आल्टो कारें, दो बाइक, एक बलेनो और एक आइ 20 कार बह गई। इसके अलावा सेब सीजन के लिए रखा गया लोगों का सामान बह गया है। साथ ही मिल्क प्लांट के लिए बनाया ढारा भी बह गया है।

सुबह होने पर लोगों को जैसे ही सूचना मिली तो वह गुगरा की ओर दौड़े जिसमें वाहन मालिक अपने वाहनों का न देख हताश परेशान हो गए।

कुल्लू जिला में ब्यास नदी सहित छोटे नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी नालों के उफान पर होने से इनके नजदीक बसे लोगों की नींद उड़ गई है।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कुल्लू वासियों को एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आपदा से निपटने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...