फतेहपुर सीट पर कांग्रेस को भवानी से ही आस, भाजपा में कई कर रहे प्रयास

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क 

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक भवानी पठानिया पर ही दाव लगाने के लिए तैयार है। पार्टी में अन्य किसी भी नेता ने दावेदारी नहीं जताई है।

दूसरी ओर भाजपा से कई नेता टिकट के दावेदार हैं। बलदेव ठाकुर तीन बार चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में भाजपा के पास बड़ा नाम जगदेव ठाकुर हैं जो कि बार-बार पैनल में नाम होने पर अंतिम समय में टिकट कटने का दंश झेल रहे हैं। जगदेव शिक्षाविद् हैं।

पंकज हैप्पी भाजपा से युवा चेहरे के रूप में आगे आए हैं। इसके अलावा कृपाल परमार, पुनीत महाजन व सुमनबाला भी दावेदार हैं।

आम आदमी पार्टी से चेतन चंबियाल युवा चेहरा हैं। वरिष्ठ नेता डा. राजन सुशांत ने हिमाचल रीजनल एलायंस पार्टी का गठन किया है और उन्होंने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

क्‍या कहते हैं नेता

हलके में विकास कार्य किए हैं। सड़कों की हालत सुधारने के साथ-साथ नशे के खिलाफ काम किया है। हलके को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। –भवानी सिंह पठानिया, विधायक, कांग्रेस।

लोगों के बीच में हूं और आगे भी रहूंगा। पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। आगामी चुनौतियों के लिए तैयार हूं। जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। –बलदेव ठाकुर, भाजपा।

लंबे समय से पार्टी से जुड़ा हूं। पार्टी से टिकट की मांग करूंगा। लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी का आदेश ही सर्वमान्य होगा। –जगदेव सिंह ठाकुर, भाजपा।

चुनाव मैदान में उतरूंगा। पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग की जाएगी। जनता के बीच प्रचार अभियान जारी है। हलके का विकास ही प्राथमिकता है। –कृपाल परमार, भाजपा।

पार्टी से टिकट की मांग करूंगा। जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। टिकट मिलने पर जीत हासिल करूंगा। पार्टी का निर्णय ही सर्वमान्य होगा। –पंकज हैप्पी, भाजपा।

भारतीय जनता पार्टी हलके में नया चेहरा देख रही है। जनता के कहने पर ही प्रचार अभियान तेज किया है। टिकट की मांग जरूर करूंगा। –पुनीत महाजन, भाजपा।

महिला शक्ति साथ है। भाजपा महिलाओं को महत्व दे रही है। टिकट की दावेदारी करूंगी और जीत हासिल कर पार्टी का मान-सम्मान बढ़ाया जाएगा। सुमन बाला, महिला मोर्चा अध्यक्ष।

जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रोजाना आप से कार्यकर्ता जोड़े जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं। टिकट मिलने पर जीत हासिल करूंगा। –चेतन चंबियाल, आम आदमी पार्टी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में...

हिमाचल में मिली प्रमोशन की सौगात, इतने कानूनगो बने नायब तहसीलदार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में लंबे समय...

दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में विभिन्न शिक्षण पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) मनाली, डफदुन हडिम्बा रोड,...

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...