सत्ता में आते ही अपने घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बना कर लोगों से किए अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला,10 अगस्त – जसपाल ठाकुर 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बना कर लोगों से किये अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें है,उन उम्मीदों पर खरा उतरना ही कांग्रेस का मुख्य मकसद है।

आज यहां जारी एक बयान में प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये नियुक्त किये पार्टी के पर्यवेक्षकों और अन्य नेताओं के साथ हुई बैठकों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं में चुनावों के प्रति बहुत उत्त्साह है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देश मे गया था।

जब केंद्र में भाजपा सरकार को यह मानने पर मजबूर होना पड़ा था कि लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से ग्रस्त है और आहत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अवसरवाद की राजनीति करती रही है जिसका खामियाजा देश को भुगतान पड़ रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चार उप चुनावों से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनबल है जबकि भाजपा धनबल से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करती रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश में इस सरकार की विदाई तय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...