ना सुन रही कंपनी, ना सुन रहे श्रम अधिकारी, जाएं तो जाएं कहां? यह है हालात

--Advertisement--

Image

आज जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मडाला बद्दी के कामगारों के ,लाखों रोजगारों की खुल रही पोल एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में क्यों आंखें बंद करके बैठी है हिमाचल और भारत सरकार।

बद्दी – सुभाष चंदेल 

बद्दी में निजी कंपनी के कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की, लेकिन कंपनी के अड़ियल रवैए से कामगारों को गेट के बाहर निकाल दिया गया। जिससे सैकड़ों कर्मचारी आज बेरोजगारी की कगार पर आ गए हैं।

कामगारों का कहना है कि कंपनी के जीएम द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। कंपनी के कामगारों का कहना है कि जीएम बोलता है मैं हिमाचल के लोगो को रोजगार नहीं दूंगा। मैं आपको धक्के मार कर निकाल दूंगा।

जब कामगारों ने इसका विरोध किया तो उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया और अदला-बदली की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिससे कामगारों के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है।

कंपनी के सैकड़ों कामगार बुधवार को अपनी मांगों के लेकर हड़ताल पर बैठ गए । कामगारों ने बताया कि बह पिछले 12 साल तो कोई 10 साल तो कोई 2 साल से काम कर रहे कामगारो ने कहा की पहले ही क्रोना की मार पड़ी है।

अब इन्हें कंपनी की तरफ से धक्का-मुक्की की जा रही है। जिस कारण इन कामगारों पर दोहरी मार पड़ रही है. और ऊपर से उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड़ रहा है. कामगारों ने बताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

क्या कहते हैं अधिकारी

1=कंपनी के बड़े अधिकारियों ने मीडिया को दो टूक कहा हमारे से बात ना करें हमारे एचआर हेड से बात करें।

कंपनी के जनरल मैनेजर जसबीर जस्सी और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय मेहता को जब मीडिया ने कामगारों के लिए सवाल फोन किया तो जसबीर जस्सी ने फोन ही नहीं उठाया मीडिया कर्मियों का और मैनेजिंग डायरेक्टर ने जब फोन उठाया तो कहा मेरे एचआर हेड से बात करें।

2=सवालों से बचते दिखे कंपनी के एचआर हेड कश्मीर ठाकुर मुझे कोई ऑथराइजेशन नहीं भेजा है कंपनी के मालिक ने।

वहीं कंपनी के एच आर प्रबंधक कश्मीर ठाकुर से मीडिया ने सवाल ऑन रिकॉर्ड कैमरा के सामने कश्मीर ठाकुर से किया कश्मीर ठाकुर ने कहा कि मेरी कोई ऑथराइजेशन नहीं हैै। मुझे जीएम ओर मैनेजिंग डायरेक्टर साहब ने भेजा है और इस मामले में कोई भी टिप्पणी देने से इंकार कर दिया.

3=कामगारों का एचआर हेड कश्मीर ठाकुर पर आरोप कहां इंक्रीमेंट लगाने के लिए करवाता है जबरदस्ती एलआईसी पॉलिसी

सैकड़ों कामगारों से जब मीडिया ने बात की तो सैकड़ों कामगारों ने कहा कि हमारे एचआर हेड का भी रवैया हमारे साथ ठीक नहीं है। हम 12 से 15 सालों से नौकरी कर रहे हैं। हमने खून पसीने से कंपनी को त्यार किया लेकिन आज जब इंक्रीमेंट की बात आती है तो हमारे एचआर हेड हमें यह बोलकर इंक्रीमेंट लगाते हैं कि पॉलिसी करवा लो इंक्रीमेंट लग जाएगा।

बचते दिखे श्रम अधिकारी मुनीश करोल बयान देने से

4=श्रम अधिकारी बद्दी मनीष करोल ने कहा मेरे कुछ दायरे में नही मैं बयान नहीं दूंगा यह फाइल मेरे लेबर इंस्पेक्टर के पास है।

दूसरी ओर से श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि कामगारों की हड़ताल की सूचना मिली है. उन्होंने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया है।

प्रशासन पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप – राष्ट्रीय मजदूर महासंघ 

राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा कहा कि जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मैं सैकड़ों मजदूरों को धक्के मार कर बाहर निकालना चाहती है। उन पर दबाव डाला जा रहा है।उनकी अदला-बदली की जा रही है । जो कि कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

मैं हिमाचल सरकार उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से अपील करता हूं कि आप इस पर कड़ा संज्ञान ले नहीं तो मजदूरों के साथ यूनियन बड़ा धरना प्रदर्शन कर सकती है।

सैकड़ों युवाओं को बेरोजगार करना चाह रही कंपनी का रवैया अच्छा नही हुआ तो जल्द ही हम धरना प्रदर्शन पर भी आएंगे। जिसका खामियाजा हिमाचल सरकार को भी भुगतना पड़ सकता है क्योंकि आज सैकड़ों बेरोजगार युवा हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...