132 कर्मचारियों ने छोड़ी नेशनल हेल्थ मिशन की नौकरी

--Advertisement--

Image

शिमला, 10 अगस्त – जसपाल ठाकुर 

सूबे में नेशनल हेल्थ मिशन की नौकरी कर्मचारियों को ज्यादा रास नहीं आ रही है। एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में एक हजार से अधिक कर्मचारी सेवारत हैं। अहम बात यह है कि इनमें 132 कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके हैं।

ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के सवाल के लिखित जवाब में राजीव सैजल ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) में विभिन्न श्रेणियों में कुल 1261 कर्मचारी भर्ती हुए।

इनमें 10 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, एक कर्मचारी टर्मिनेट हुआ है, जबकि 132 कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है। वर्तमान में एनएचआरम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में 1118 कर्मचारी सेवारत हैं।

उन्होंने बताया कि एनएचएम की तरफ से 108 व 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके को सेवारत कर्मचारियों को रिइम्पलोयमेंट देने के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।

अर्की के विधायक संजय अवस्थी के सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि प्रदेश में 691 रोगी कल्याण समितियां पंजीकृत हैं और इनके माध्यम से बीते दो वर्षों में 5 करोड़ 6 लाख 16 हजार 710 दवाइयों की खरीद की गई है।

नर्सों के रिक्त पदों संबंधी रोहित ठाकुर के एक सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि प्रदेश में नर्सों के 3795 पद स्वीकृत हैं और इनमें 479 पद रिक्त हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में दो सरकारी व 41 निजी नर्सिंग कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 1770 सीटें हैं। सरकारी नर्सिंग कॉलेज में 120 और निजी नर्सिंग कॉलेजों में 1650 सीटें उपलब्ध हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...