विधानसभा का घेराव करने पहुंचे जलरक्षकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की सरकार ने वार्ता के लिए बुलाए

--Advertisement--

Image

शिमला, 10 अगस्त – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश जलरक्षक लम्बे समय से मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज जलरक्षकों ने चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ओर जमकर नारेबाजी की।

जल रक्षक कई दिनों से टूल डाउन स्ट्राइक पर है ओर जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक शिमला में रहने का ऐलान किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई।

हिमाचल जल रक्षक महासंघ के अध्यक्ष रूप लाल का कहना है कि जल रक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार मांगे नहीं सुन रही।

रूप लाल का कहना है कि महंगाई के इस दौर में भी जल रक्षकों को केवल 4 हजार 500 रुपए वेतन मिलता है। इस महंगाई के दौर में इतने वेतन में घर का गुजर बसर करना बेहद मुश्किल है।

हिमाचल जल रक्षक महासंघ की मांग है कि सरकार उनके कॉन्ट्रैक्ट में आने का कार्यकाल बारह से घटाकर आठ साल करे। इसके अलावा उनके वेतन में भी बढ़ोतरी की जाए।

यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है, तो वह शिमला से वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द उनके परिवार भी उनके साथ धरने में उतरेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...