चंबा : फूटकर रोने लगे बच्चे, खाना भी नहीं खाया, जानिए बजह

--Advertisement--

Image

केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिहुंता में जेबीटी शिक्षक हरजीत सिंह का दूसरे विद्यालय समोट में तबादला हुआ है। उनके पढ़ाने के तरीके ने चौथी और पांचवीं कक्षा के 21 विद्यार्थियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है।

चम्बा – धर्म नेगी 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक स्कूल में शिक्षक के तबादले पर छात्र-छात्राएं उनसे गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। मंगलवार को इन छात्र-छात्राओं ने दोपहर का खाना तक नहीं खाया। बच्चों को रोता-बिलखता देख शिक्षक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

उन्होंने बच्चों से वादा किया कि- मैं पक्का मिलने आऊंगा। आप सब जीवन में अच्छा करना। दरअसल, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिहुंता में जेबीटी शिक्षक हरजीत सिंह का दूसरे विद्यालय समोट में तबादला हुआ है।

उनके पढ़ाने के तरीके ने चौथी और पांचवीं कक्षा के 21 विद्यार्थियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। उनके तबादले का पता लगते ही विद्यार्थियों मन्नत, अन्नया, रिधिमा, कीर्ति, अंशिका धीमान, सुनाक्षी और पायल आदि ने दोपहर का खाना तक नहीं खाया। इनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इन विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग और सरकार से शिक्षक का तबादला आदेश रद्द करने की गुजारिश की है। केंद्रीय मुख्य शिक्षक विक्रम कौशल ने कहा कि उन्होंने बच्चों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शिक्षक का तबादला दूसरे विद्यालय में हो जाने से बच्चे काफी मायूस हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...