नई नौकरियों-मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर फैसला आज

--Advertisement--

Image

कैबिनेट में राइडर संग जेओए के लिए पे-रिवीजन रूल्स बदलने पर भी होगी चर्चा

ब्यूरो – रिपोर्ट 

बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कर्मचारियों के मामलों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

राइडर के कर्मचारियों और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट को राहत देने के लिए पे-रिवीजन रूल्स में संशोधन का मामला कैबिनेट में रखा जाएगा। इस बारे में फाइल वित्त विभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय आ गई है।

हालांकि वित्त विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों ने इस फाइल पर संशोधित रूल्स पर विधि विभाग से सलाह लेने की एडवाइज भी दे रखी है।

यदि ऐसा हुआ, तो इस बारे नोटिफिकेशन में देरी हो सकती है। जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में अतिरिक्त कर्मचारी देने का मामला भी कैबिनेट में लाया जा सकता है।

हालांकि इस बारे में जलशक्ति विभाग से आए ड्राफ्ट पर वित्त विभाग ने आपत्तियां लगाई हैं, लेकिन क्योंकि पिछली कैबिनेट में इसे लाने के लिए कहा गया है, इसलिए किसी फैसले की उम्मीद है।

कई विभागों में नई नौकरियों के मामले भी कैबिनेट में जा रहे हैं, जिसमें शिक्षा विभाग में शामिल है। मुख्यमंत्री की फील्ड दौरान के दौरान की गई घोषणाओं को भी इस कैबिनेट में रखा जा रहा है, जिस पर फैसला हो जाएगा।

विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ने यदि कोई विधेयक रखना हो तो उसका ड्राफ्ट भी इस कैबिनेट में मंजूरी के लिए आएगा।

कैबिनेट की बैठक मॉनसून सत्र में पहले दिन की कार्यवाही पूरा होने के बाद विधानसभा सचिवालय में ही शुरू होगी। बैठक से एक दिन पहले सरकारी छुट्टी होने के बावजूद सचिवालय में कई सेक्रेटरी दफ्तर आए हुए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...