
हमीरपुर – अनिल कपलेश
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्षय मे कांग्रेस ने पुरे देश मे केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदेशन करते हुए 75 किलोमीटर पदयात्रा के पहले चरण मे 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन आंदोलन की वर्षगांठ पर इसकी शुरुवात कर दी है!
इसी कड़ी के बीच जिला हमीरपुर कांग्रेस ने इसकी शुरुवात बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मैहरे से की है! जिला कांग्रेस ने मैहरे से लेकर सलौनी तक सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए पद निकाली!
इस दौरान कांग्रेस ने महंगाई, विरोजगारी, भ्रष्टाचार, अग्निपथ योजना,ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ बीजेपी सरकार का खूब विरोध किया तथा लोगों को जागरूक किया!
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार की अध्यक्षता मे निकाली गई इस विरोध पदयात्रा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तय किए गए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त 2022 को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के शुभअवसर पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर के सक्रिय सहयोग से आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ बड़सर मैहरे से सलौनी पदयात्रा निकाली गई है! इस पदयात्रा मे 600 कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया है!
उन्होंने बताया कि । उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार जिला भर में 14 अगस्त तक 75 किलोमीटर की पदयात्रा तय करनी है। इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी तथा पार्टी के नेताओं की कुर्बानियों का व्याख्यान करना वह आजादी पाने के लिए उनके संघर्ष की सच्चाई को लोगों तक पहुंचाना है ।
जिसका की वर्तमान भाजपा सरकार गलत प्रचार करके आमजन को भ्रमित कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा जनता को बड़ी संख्या में परोसे जाने वाली जन विरोधी नीतियों क्रमश: महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार किसान मजदूरों का शोषण अग्निपथ योजना खाद्य पदार्थों पर जीएसटी की मार ईडी सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध राजनीतिक आतंक फैलाना आदि ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरना व आम जनता को जागृत करना इस यात्रा का उद्देश्य है तथा इस आयोजन से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करना भी है ताकि वह चुनावों के लिए मजबूत जमीन तैयार कर सकें ।
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने संघर्ष किया, आजादी के बाद सरकार बनाकर कांग्रेस ने देश को बनाया!,
70 साल कांग्रेस ने देश को चलाया और देश की उन्नति के लिए एक एक तिनका जोड़कर देश के लिए अटूट संपतियों का निर्माण किया लेकिन झूठ का सहारा लेकर सता मे आई मोदी सरकार ने न केवल देश की संपतियों को बेचा बल्कि देश को ही पूंजीपतियों के हाथों मे सौंप दिया है!
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार एशा की सुरक्षा से भी खिलबाड़ कर रही है! उन्होंने कहा ज़ब भी विपक्ष का कोई नेता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठता है तो उसे या तो राष्ट्र विरोधी घोषित किया जा रहा है या फिर केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर उन्हें वे वजह परेशान किया जा रहा है!
लखनपाल ने कहा कि 2 करोड़ नौकरियों का वादा कर सता मे आई बीजेपी ने नौजबानों को नौकरियां तो नहीं दी लेकिन जो नौकरियों मे जाने के साधन थे उन पर भी अग्निवीर जैसी युवा विरोधी योजना थोपकर बंद कर दिए है! उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जयराम सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ खिलबाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश मे बीजेपी ने ठेकेदारी प्रथा, आउट सोर्स प्रथा, भ्रष्टाचार को बढ़ाबा दिया है जिसका विरोध हर नागरिक को करना चाहिए क्यूंकि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों ने युवाओं, किसानों, महिलाओं व कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार मे धक्केलने का काम किया है!
ये रहें मौजूद
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर के अध्यक्ष केवल धीमान ए प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल पठानिया, जिला कांग्रेस महासचिव अशोक डोगरा,जिला पदाधिकारियों में सुदर्शन शर्माए विपिन ढटवालियाए देवेंद्र राणाए विशाल राणा एमनजीत ठाकुरए मनोज कुमारए मनोज मनुए देवी दास शहंशाह एलकीए संजय चौहानए रमेश कुमारए राधा शर्माए राकेश रानीए उषा लखनपालए व अन्य सैकड़ों सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
