डिंपल… तेरा बत्रा…तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता, इसलिए आ रहा हूं, सुसाइड नोट लिख फौजी ने खुद को मारी गोली

--Advertisement--

Image

मंडी, 09 अगस्त – नरेश कुमार 

’’विनोद अक्षय मुझे माफ करना। डिंपल…तेरा बत्रा…तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता इसलिए में आ रहा हूं। आई लव यू डिंपल। एक फौजी ने हाथ पर ये संदेश लिखकर खुद को गोली मार मौत की नींद सुला लिया।

घटना जम्मू कश्मीर के मीरा साहब की है। खुद को गोली मारने वाला सैनिक योगेश कुमार मंडी के पधर उपमंडल के तहत आने वाली सुराहण गांव का रहने वाला था। उम्र 22 वर्ष की थी।

मिली जानकारी के अनुसार सैनिक योगेश कुमार ने बीती देर रात 12:30 बजे खुद को सिर पर गोली मार दी। उस समय वो नाइट ड्यूटी पर तैनात था। घटना का पता चलते ही अन्य सैनिक उसे समीप के मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर सुनकर पधर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। सैन्य अधिकारियों के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार परिजन मिलिट्री हॉस्पिटल जम्मू रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद सैनिक का शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

मृतक का बड़ा भाई धीरज कुमार भी भारतीय सेना में 15 जैक राइफल में सेवारत है। जो घटना का पता चलते ही जम्मू कश्मीर पहुंच गया है। हादसे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।

ऐसा इस कारण माना जा रहा क्योंकि खुद को गोली मारने से पहले योगेश ने अपने हाथ में लिख कर इसका जिक्र किया है।बहरहाल घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

उधर, पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी ने बताया कि योगेश एक मिलनसार युवक था। जिसकी शादी नहीं हुई थी। जबकि बड़े भाई और बड़ी बहनों की शादी हो गई हैं। योगेश के पिता जगदीश और माता पिंकी यह खबर सुनते ही गहरे सदमे में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...