2 किलो 612 ग्राम चूरा पोस्त सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

शहर के वार्ड नंबर 10 में रामपुर रोड़ पर पुलिस ने एक ट्रक चालक को चूरा पोस्त संग काबू किया है। पुलिस ने ट्रक चालक से 2.612 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ऊना पुलिस ऊना-रामपुर रोड़ पर पेट्रोल पंप के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी ली, तलाशी लेने पर चालक से 2 किलो 612 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक की पहचान गुरबचन सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन टाहलीवाल के रूप में हुई है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...