कीचड़ से हुआ बारात का स्वागत, 4 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

शुक्रवार को रांगड़ी से पूजन के लिए बारात आई लेकिन पूजन से 4 किलोमीटर पहले ही सड़क पर कीचड़ सना होने के चलते वाहन नहीं चल पाए। लिहाजा दूल्हे को बारात सहित 4 किलोमीटर पैदल चलकर पूजन पहुंचना पड़ा। इसका विडियो वायरल हो गया है।

मनाली विस की रियाड़ा पंचायत को जोड़ती पतलीकूहल पनगां शांगचर सड़क जिसका काम लगभग एक साल पहले हुआ था। पनगां से 2 किलोमीटर आगे पूजन नाला में पुलिया का काम समय रहते नहीं किया गया। मगर अब बरसात के मौसम में इसका काम किया गया, जिसके चलते पुलिया के आगे पीछे कीचड़ भर गया है।

कीचड़ के चलते गाड़ियां नहीं निकल पा रही हैं, जिसके चलते रियाड़ा, लिगन, पूजन व मोहिला गांव के लोगों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। वाहन न चल पाने के चलते लोगों को पीठ पर रोजमर्रा का सामना ले जाना पड़ रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सेब सीजन शुरू हो चुका है। और यदि पुलिया के पास इस सड़क को नहीं सुधारा गया तो बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। स्थानीय निवासी सरिंद्र, प्रकाश, ओम, ध्यानचंद और धर्मचंद का कहना है कि यदि इस सड़क की सुध नहीं ली जाती है तो लोनिवि  के खिलाफ सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...