हमें जबरन कांग्रेस में कर दिया गया शामिल, जबरन डाल दिए गए पटके

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 6 अगस्त

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं का वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जारी प्रेस बयान में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने और जबरदस्ती कांग्रेस में शामिल करने का आरोप सामने आया है।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की रंगड़ पंचायत  निवासी रमेश कुमार और उसके पिता जगत राम ने सुजानपुर विधायक के कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। रमेश कुमार ने बताया कि जब मैं अपनी दुकान पर पटलादर में बैठा था, उस दौरान मुझे विधायक सुजानपुर के कार्यकर्ताओं ने यह कहा कि आपको आपके पिता जी बुला रहे हैं,आप हमारे साथ गाड़ी में चलिए।

इसके बाद जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर ले गए। उन्होंने बताया कि आगे ले जाकर मुझे और मेरे पिताजी को जबरदस्ती कांग्रेस पार्टी के पटके डाल दिए और फोटो खींचने लगे। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे पिताजी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। हम उनके साथ हैं थे और रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विशेष रूप से विधायक के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्ती की राजनीति कर रहे हैं, लोगों को डरा कर धमका कर कांग्रेस में शामिल कर रहे हैं, जो सहन करने वाली बात नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...