रात को बिना बताए बाइक पर घूमने निकल गए युवक, जीप की टक्कर से मौत, बेड पर रख गए थे तकिये

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनोटू में बीती रात जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात को वे स्वजन को बिना बताए चुपके से उठकर बाइक पर घूमने चले गए और हादसे का शिकार हो गए।

स्वजन को इस बात का पता शुक्रवार सुबह लगा जब पुलिस दोनों युवकों के घर पहुंची। एक युवक ने स्वजन को गुमराह करने के लिए अपने बिस्तर पर तकिये रखकर उसके ऊपर चादर ढक रखी थी। मृतकों की पहचान जतिन शर्मा पुत्र दलीप शर्मा निवासी हंडेटी पुराना बाजार और बीबीएमबी कालोनी के साहिल धीमान पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में हुई है।

दोनों युवक देर रात तीन बजे बाइक पर सुंदरनगर से मंडी की ओर जा रहे थे। धनोटू के समीप सामने से तेज गति में आई जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर सड़क पर दूर जाकर गिरे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहने थे। स्थानीय लोग उन्हें नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए जहां उनकी मौत हो गई।

जतिन शर्मा सुंदरनगर के भोजपुर में कपड़े की दुकान में काम करता था। साहिल ने आइटीआइ से प्रशिक्षण लिया था। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि जीप चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

मां बोलीं, कमरे में सो रहा है बेटा

हादसे में मारे गए दोनों युवक माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दोनों की बड़ी दो बहनें हैं। स्वजन के अनुसार उनके बेटे घर पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह तक उन्हें पता नहीं था कि बेटों की मौत हो गई थी। पुलिस के कुछ जवान शुक्रवार सुबह साहिल धीमान के घर पूछताछ के लिए गए। उसकी मां ने कहा कि बेटा कमरे में सो रहा है।

जब अंदर देखा तो बिस्तर पर तकिये के ऊपर चादर ढकी थी। साहिल के पिता बीबीएमबी के जलशक्ति विभाग में फीटर हैं। उसकी बड़ी बहन विदेश में रहती है। जतिन के पिता घर पर होते हैं और बहन किसी के यहां काम करती है। दोनों भाई बहन काम करते परिवार का भरण पोषण करते थे।

वीरवार को पुराना बाजार में किसी जान पहचान वाले की शादी में दोनों दोस्त साहिल की बाइक पर गए थे। रात करीब 11.30 बजे तक दोनों वहीं थे। इसके बाद वे रात में बाइक लेकर धनोटू की ओर चले गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...