भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की महावाली सुरंग के पास गिरा मलबा, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

उपमंडल स्वारघाट के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । भारी बरसात के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है।

आज सुबह ही भानुपली-बिलासपुर रेललाइन की महावाली स्थित निर्माणाधीन टनल नंबर 10 के मुहाने के पास भारी बरसात के चलते भूस्खलन हो गया, जिसके चलते टनल के निर्माण कार्य में लगे कामगारों ने भागकर जान बचाई। अभी मजदूर काम पर ही जा रहे थे कि ऊपर से सडक़ पर भारी मात्रा में मलबा तथा पेड़ व पत्थर गिरे गए ।

हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन भूस्खलन के कारण टनल के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। भारी वर्षा के कारण रेलवे लाइन निर्माण में लगी कंपनी द्वारा इन लहासों को हटाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि उनका कार्य निरन्तर रूप से जारी रह सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...