दमकल कर्मियों की जांबाजी, हाथ से ही काबू कर लिया घर में घुसा कोबरा

--Advertisement--

Image

नाहन, 5 अगस्त – नरेश कुमार राधे

अगर आसपास आपको आग नजर आती है तो तपाक से फायर स्टेशन फोन किया जाता है। हरेक तरह की आग बुझाने में माहिर दमकल कर्मी अब आपदा प्रबंधन में भी शानदार भूमिका निभा रहे हैं। चंद महीने पहले सपाट सीधी सीढ़ी पर चढ़कर दमकल कर्मियों ने करीब 50 फुट की ऊंचाई  से पतंग की डोर में फंसे पक्षी को रेस्क्यू किया था। मगर इस बार तो जांबाज दमकल कर्मियों ने सांस रोक देने वाले रेस्क्यू को अंजाम दिया है।

दोपहर 2ः20 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली कि चौहान का बाग में मनमोहन सिंह के घर में जहरीला सांप घुस गया है। तुरंत ही दमकल कर्मी दिनेश कुमार, विकास कुमार की टीम मौके पर पहुंच गई। हर कोई उस समय स्तब्ध रह गया, जब दमकल कर्मियों ने सांप को हाथ से पकड़ कर जीवित रेस्क्यू कर लिया।

फायर स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। इस टीम का नेतृत्व लीडिंग फायरमैन रमेश चंद ने किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम करीब 10 से 15 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

बता दें कि बिल्डिंग के ग्राउंड  फ्लोर पर अचानक ही लंबे सांप के नजर आने से भवन में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंद मिनटों में ही दमकल कर्मियों ने सांप को काबू कर लिया। सांप खासकर कोबरा की इतनी दहशत होती है कि कोई इसके नजदीक तक जाने की हिम्मत नहीं करता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...