श्री बज्रेश्वरी देवी में श्रद्धालुओं को शोर मचाने से रोका तो दुकानदार की कर दी धुनाई

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी के लिए आये कुछ श्रद्धालुओं व मंदिर बाजार के एक दुकानदार से हुआ विवाद मारपीट मेंं बदल गया। श्रद्धालु दुकानदार को पीटने के बाद वहां से फरार हो गये। जिससे मंदिर बाजार में कुछ देर के लिए दशहत का माहौल बना रहा।

मिली जानकारी के अनुसार मंदिर बाजार में स्थित एक दुकानदार को शोर मचा कर जा रहे श्रद्धालुओं को रोकना महंगा पड़ गया। दुकानदार व श्रद्धालुओं का यह विवाद मारपीट में तबदील हो गया और दुकानदार के साथ अन्य दुकानदार समझ पाते इतने में श्रद्धालु वहां से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान तीन चार श्रद्धालुओं ने एक साथ दुकानदार पर हमला किया।

स्थानीय लोगों ने इन श्रद्धालुओं का पीछा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। दुकानदारों का कहना है कि मंदिर बाजार में कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है जिसका खामियाजा स्थानीय दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। मारपीट की कोई शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं हुई है।

हालांकि दुकानदारों ने उपमंडल प्रशासन से आग्रह किया है कि यहां मंदिर बाजार में भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होने चाहिए। यहां पर श्रद्धालुओं का स्वागत है। श्रद्धा भाव से जो लोग आते हैं वह अपना भजन कीर्तन व मां के जयकारे लगाते हुए मंदिर जाते हैं। लेकिन कुछ लोग इसके विपरीत धार्मिक स्थल पर माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। ऐसे शरारती तत्वों पर नुकेल कसने के लिए मंदिर बाजार में भी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम होना चाहिए ताकि माहौल शांतिपूर्वक बना रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...