पौधारोपण के साथ संस्कृत सप्ताह का हुआ शुभारंभ”

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

संस्कृत सप्ताह महोत्सव कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में 108 पौधों का रोपण प्रत्येक प्राध्यापक तथा कर्मचारीयों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के संरक्षक परिसरीय निदेशक प्रो मदन मोहन पाठक के प्रतिनिधित्व में परिसर के चारों ओर वृक्षारोपण किया गया। विशेष रूप से परिसर के खेल के मैदान में पीपल, आम, लीची, पपीता, नीम्बू , सन्तरा, कटहल आदि फलदार पौधे लगाए गए।

परिसर के निदेशक प्रो पाठक ने बताया कि परिसर को सभी पौधे हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट(उद्यान विभाग) प्रागपुर की अधिकारी वंदना देवी के माध्यम से प्राप्त हुए हैं । प्रो. मदन मोहन पाठक ने वंदना देवी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया, साथ ही उन्होंने बताया कि उनके एक निवेदन पर ही उन्हें इतने अधिक मात्रा में पौधे उपलब्ध कराए गए ।

संस्कृत सप्ताह महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर के निदेशक प्रो . मदन मोहन पाठक के साथ साथ परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापक अमित वालिया , डॉ मनीष सरोच , डॉ सत्यदेव , डॉ मनीष जुगरान , डॉ मंजू नाथ भट्ट , डॉ प्रतिज्ञा आर्य, डॉ. मुकेश शर्मा आदि सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...