ढांग निहली के पंचायत सचिव ने किया 2.48 लाख का गबन, बीडीओ की जांच में हुआ खुलासा

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

नालागढ़ की ढांग निहली के पंचायत सचिव के खिलाफ पैसे के गबन को लेकर बीडीओ नालागढ़ ने जांच पूरी कर ली है। बीडीओ गौरव धीमान ने रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम नालागढ़ को सौंप दी है। वहीं एसडीएम ने आगामी कार्रवाई के लिए इसे जिलाधीश को भेज दिया है।

विदित रहे 5 दिन पहले ढांग निहली पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत पत्र एसडीएम नालागढ़ को सौंपा था। इस दौरान एसडीएम ने उनसे 5 दिन का समय मांगा था और बीडीओ को पंचायत सचिव के मामले में जांच करने के निर्देश दिए थे।

जांच में पाया गया कि पंचायत सचिव से 2 लाख 48 हजार 62 रुपए रिकवर करने हैं। यह हेराफेरी अप्रैल, 2021 से लेकर मार्च, 2022 के बीच में हुई है। जिसमें 1 लाख 93 हजार रुपए पंचायत सचिव ने खाते से निकाले हैं और 54 हजार 262 रुपए कैश इन हैंड था, जिसे पंचायत सचिव ने जमा नहीं करवाया है।

बीडीओ गौरव धीमान ने बताया कि ढांग निहली पंचायत सचिव के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। पंचायत सचिव ने 2 लाख 48 हजार 62 रुपए का गबन किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...