घर में चोरी करने आया युवक चौथी मंजिल से गिरकर हुआ घायल, पहुंचा अस्पताल

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सोलन के हाउसिंग बोर्ड में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक चोरी करने के इरादे से घर में घुसा. लेकिन इससे पहले कि वह चोरी कर पाता चौथी मंजिल से नीचे गिर गया. जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास घटी. तब सोलन में तेज़ मूसलाधार बारिश हो रही थी. अचानक घर के लोगों को धमाके की आवाज़ आई. डरे सहमे लोगों ने बाहर जा कर देखा तो वहां एक व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में गिरा पड़ा दिखाई दिया. ऐसे में जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि यह व्यक्ति चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसा है था.

जब वह चोरी के इरादे से एक घर से दूसरे घर में जा रहा था तो अचानक पैर फिसलने से वह चौथी मंजिल से गिर गया. इस घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई. और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. गौरतलब है कि गत रात को ही पूर्व पार्षद नरेश गांधी ने उस घर से कुछ दूर ही एक दूसरा चोर भी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था.

कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए

पूर्व पार्षद नरेश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई अंजान व्यक्ति निक्कर और बनियान में चौथी मंजिल से गिर गया, जो दिखने में नेपाली लगता है. उन्हें पूर्ण यकीन है कि वह चोरी के इरादे से घर की छत पर पहुंचा और एक घर से दुसरे घर पर छलांग मारते हुए गली में गिर गया.

जब घर वालों को धमाके की आवाज़ आई तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को काफी गंभीर चोटें आई हैं. इसके लिए उनके द्वारा एम्बुलेंस को बुलाया गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. वह चाहते हैं कि इस घटना पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...