हिमाचल :पानी के टैंक में मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला के उपमंडल ठियोग में पानी के टैंक में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में साफ हुआ है कि व्यक्ति की गला घुटने से मौत हुई है। गौरतलब है कि उपमंडल ठियोग के चींग गांव में पानी के टैंक में एक नेपाली का शव बीते 28 जुलाई को मिला था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह नेपाली मूल का व्यक्ति था, जिसकी लंबाई करीब 5 फुट 4 इंच थी। ठियोग थाना के अतिरिक्त प्रभारी राम लाल ने बताया कि सुबह के समय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, चिंग गांव में एक व्यक्ति का शव पानी के 7 फुट गहरे टैंक में तैर रहा है।

जिसके बाद पुलिस थाना ठियोग से गई टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला के IGMC अस्पताल भेज दिया गया। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब आई है और शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।

क्या कुछ कहती है मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अवलोकन पर विशेषज्ञ ने अपनी राय में कहा कि हमारा मानना ​​है कि मृतक की मौत हाथ से गला घोंटने और इसके बाद दम घुटने के कारण हुई थी। डूबने का कोई सबूत मौजूद नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने अब IPC की धारा 302, 201 के तहत दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...