कांगड़ा : पौंग झील में नहाने उतरे दो युवक डूबे, तलाश जारी

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दो लोगों पौंग बांध में डूब गए जिनकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। ये दोनों युवक झील में नहाने उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण डूब गए।

मामला हरिपुर थाना के तहत नदंपुर भटोली का है। दोनों युवकों की तलाश जारी है। युवको की पहचान राजकुमार (45) उर्फ पारी पुत्र चंचल सिंह भियाल में फोटोग्राफी का काम करता है और रंजीत सिंह (32) उर्फ रिंकू पु्त्र निक्का राम नंदपुर भटोली का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि बरयाल पंचायत के भियाल गांव से तीन लोग बुधवार को पौंग बांध की ओर गए थे। एक व्यक्ति लौट आया जबकि दो अन्य रात को घर नहीं पहुंचे। सुबह इनकी तलाश शुरू की गई तो अंदेशा जताया गया कि दोनों पौंग बांध में डूब गए हैं।
एसएचओ हरिपुर नाजर सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। गोताखोर पानी में डूबे दोनों लोगों की तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित कर दिया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...