पच्छाद में युवक ने पेड़ से लटकर की आत्‍महत्‍या

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के घिनीघाड़ क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाने का मामला सामने आया है। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र हेमराम निवासी डबलोन डाकघर जनोट तहसील पच्छाद जिला सिरमौर ने मंगलवार शाम को घर के कुछ दूर जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव से करीब 800 मीटर दूर प्रदीप ने पेड़ से लटक कर जान दे दी।

जैसे ही ग्रामीणों ने प्रदीप को पेड़ में लटके हुए देखा, तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसे उतारकर सराहां अस्‍पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पच्छाद पुलिस ने युवक द्वारा आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस सभी पहलुओं से छानबीन कर रही है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमपति जमवाल ने युवक की फंदा लगाकर आत्महत्या की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...