नरवाना में शरारती तत्वों ने तोड़ी एक बाइक ओर दो स्कूटियां

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला विकास खंड की कस्वा नरवाना पंचायत में बीती रात शरारती तत्वों ने एक बाइक ओर दो स्कूटियों को तोड़कर समीपवर्ती झाड़ियों में फेंक दिया।

पंचायत प्रधान सरिता देवी ने बताया कि भीम सेन, बसंत कुमार, रोहित ने रोज की तरह घर के पास ही अपने वाहन मंगलवार रात पार्क किए थे। लेकिन जब सुबह देखा तो यह सभी वाहनों की तोड़फोड़ कर टंकियों से तेल भी निकाल कर झाड़ियों में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि इस गांव में इस तरह की वारदातें अक्सर होती रहती हैं, अभी दो सप्ताह पूर्व ही एक घर में पानी की टंकी भी तोड़ डाली थी। पिछले माह एक कार की विंड स्क्रीनतोड़ डाली थी। लेकिन अब तो इन शरारती तत्वों ने हद ही कर दी। कल कुछ भी कर सकते हैं ।

मौके पर पंचायत ने स्थिति का जायजा लेकर पुलिस चौकी योल में शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक शरारती तत्वों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।

यह बोले थाना प्रभारी

पुलिस चौकी योल के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ‌‌‌‌‌जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होंगे। पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...