पुलिस ने छन्‍नी गांव में दबिश देकर पकड़ा चिट्टा तस्‍कर अजय उर्फ पीलू, तस्‍करी के कई मामले हैं दर्ज

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पुलिस ने चिट्टा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले डमटाल थाने में दर्ज हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया व्यक्ति छन्नी का रहने वाला है।

नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत डमटाल पुलिस छन्नी गांव में गश्त कर रही थी कि एक आदमी पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां से तेज भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने भागकर उसको पकड़ा और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सिगरेट टिब्बी में 6.05 ग्राम चिट्टा मिला।

पकड़े गए आरोपित की पहचान अजय उर्फ पीलू निवासी छन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह बोले एएसपी नूरपुर

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अगर किसी के पास कोई जानकारी हो तो वह पुलिस से शेयर करें। जानकारी को गुप्त रखा जाएगा और आरोपितों की धरपकड़ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...