हिमाचल में आगामी चुनावों में पार्टी लहर से नहीं बल्कि व्यक्तिगत लहर से जीतेंगे उमीदवार

--Advertisement--

Image

दुराना – नवीन गुलेरिया

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल में आगामी विधानसभा में चुनावों में किसी भी राजनीति दल की कोई लहर नहीं दिखाई दे रही है। अतः इसी कारण सभी राजनीति दल उम्मीदवारों के व्यक्तिगत सर्वे के आधार पर टिकट देने की बात कर रहे हैं ।

क्योंकि बदलती राजनीति में खासकर 1980 के बाद का राजनीति इतिहास देखा जाए तो सभी राजनीति दलों ने पार्टी लहर से नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से जनता के पसंद चहेरों के बलबूते पर ही चुनाव जीते हैं और आज की राजनीति में भी यहीं प्रथा देखने को मिल रही है, और इस के उदाहरण भी है कि जब कोई राजनीति दल प्रचंड बहुमत से सरकार बना भी ले लेकिन फिर भी उस दल के कुछ उमीदवार चुनाव हार जाते हैं।

अतः इस आधार पर यह बात कही जा सकती है कि अब लोगों का मोह राजनीति दलों की झूठी घोषणाओं से भंग होकर उम्मीदवारों की व्यक्तिगत कारगुज़ारी एवं छवि को देखकर वोट करने पर आधारित होता दिख रहा है अतः इसी आधार पर राजनीति दल वार वार उम्मीदवारों के सर्वे को प्रमुखता देने की बात कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...