पुलिस की गाड़ी ने 7 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, रैफर

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

भुंतर पुलिस थाना की गाड़ी ने मलाणा की एक मासूम को टक्कर मार दी है, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में मासूम को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।

यह हादसा उस समय हुआ जब भुंतर पुलिस की गाड़ी पायलट ड्यूटी देने के लिए पतलीकूहल की तरफ जा रही थी और यहां से मंत्री को रिसीव किया जाना था और इस वाहन ने वाशिंग के पास मासूम को टक्कर मार दी है। हादसे के वक्त 7 वर्षीय दीपिका पुत्री कन्हैया राम निवासी मलाणा अपनी मां के साथ थी और सड़क को पार कर रही थी तभी पुलिस की गाड़ी की चपेट में आ गई।

पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...