हिमाचल के बॉक्सिंग स्टार “आशीष कुमार” ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर रचा इतिहास

--Advertisement--

Image

मंडी, 02 अगस्त – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के बाक्सिंग स्टार आशीष कुमार ने इंग्लैंड में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी ने इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित नेशनल एग्जीबिशन सेंटर में 80 किलोग्राम भार वर्ग में सोमवार देर रात 1 बजे हुए शानदार मुकाबले में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक की ओर एक कदम और आगे बढ़ा दिया है।

आशीष का पहला मुकाबला नीयू आइलैंड के बॉक्सर टी ट्रेविस के साथ हुआ। इसमें आशीष चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पंच के दम पर विरोधी को 5-0 पॉइंट से हरा धूल चटा दी। आशीष की इस जीत के साथ ही उसके परिजनों और मित्र बंधुओं में भी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रात 1 बजे खेले गए मैच को देखने के लिए माता दुर्गी देवी के साथ आशीष चौधरी का भाई अंतरराष्ट्रीय रेसलर जॉनी चौधरी व छोटा भाई सन्नी चौधरी मौजूद रहे। बेटे की जीत से उत्साहित माता दुर्गी देवी ने कहा कि भले ही बेटा ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गया था। लेकिन इस मुकाम पर पहुंचकर आशीष ने देश के साथ हिमाचल का नाम भी गौरवान्वित किया है। उन्हें पूरी आशा है कि आशीष कॉमनवेल्थ गेम में देश के लिए स्वर्ण पदक अवश्य जीतेगा। देश के साथ-साथ उनका आशीर्वाद भी आशीष के साथ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...