चरस लेकर पंचकूला जा रहे थे तीन युवक; पुलिस ने मौके पर दबोचे, एक नाबालिग भी शामिल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सुंदरनगर पुलिस ने पंचकूला के रहने वाले कार सवार तीन व्यक्तियों से 136 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो आरोपियों कों गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी नाबालिग है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम सोमवार शाम चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाई-वे-21 पर पुंघ में नाके पर मौजूद थी और हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी से बिलासपुर की तरफ जा रही चंडीगढ़ नंबर की एक में सवार तीन लोगों की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 136 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय बलबीर सिह पुत्र जोगिंद्र सिहं जिला पंचकूला, 18 वर्षीय सोभित सनवाल पुत्र रमेश सनवाल जिला पंचकुला व एक अन्य आरोपी की 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...