
पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के बाईस चैयरमैन सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने परिबहन मन्त्री से किया ऐतराज
डाडा सीबा – आशीष कुमार
पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा संसारपुर टेरेस से स्युल, डाडा सीबा, प्रागपुर, कलोहा होकर हिमाचल पथ परिवहन की बस हरिद्वार को जाती थी। इससे लोगों को हरिद्वार में पहुंचने में सुविधा मिल रही थी लेकिन कुछ दिनों से मालूम पड़ा है, यह बस वापसी में हरिद्वार से वापिस कलोहा, प्रागपुर, डाडासिबा स्यूल होकर नहीं गुजरती।
यह बस हरिद्वार से होकर ऊना से होते हूए दौलतपुर होते हुए टैरस पहुंच रही है। जो कि स्थानिय तमाम इलाका बासियों के साथ बस सुबिधा के नाम पर धोखा है। ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा यह बस लोगों की सुविधा के लिए लगवाई थी।
उन्होंने उद्योग एवं परिवहन मंत्री ने विक्रम सिंह ठाकुर से मांग की है कि लोगों को यह बस वापसी में ही हरिद्वार से बाया ढलियारा होते हुए डाडा सीबा से संसारपुर टेरेस तक पहुंचे, क्योंकि लोगों को रात को घर वापिसी के लिए या तो पैदल आना पड़ता है या फिर अम्ब, मुबारकपुर, दौलतपुर से टैक्सी करनी पड़ती है, जो कि गरीब, किसान, मजदूर की पहुंच से बाहर है।
बस रूट बदलने से लोगों में भारी नाराजगी है। ऐसा लगता है कि वर्तमान विधायक जसवां प्रागपुर के विधायक नहीं, बल्कि ऊना के विधायक हैं। चुनाव में इनको लोगों को दी गई तंगी के लिए भुगतना पड़ेगा।
